Subscribe my YouTube channel: Subscribe

Fiverr क्या है ? यह कैसे कार्य करता है ?


Fiverr एक ऐसा platform है, जहाँ पर आप अपने किसी भी कार्य को करवाने के लिए employees को hire कर सकते है। और यदि आप यहाँ काम करना चाहते हैं तो आप fiverr पर अपनी योग्यता के अनुसार ग्राहक से ऑर्डर ले सकते हैं। fiverr पर आप किस प्रकार के कार्य कर सकते हैं या करवा सकते हैं यह हम आपको आगे विस्तार से बताएँगे।

यह लेख Buyer और Seller दोनों के लिए अत्यंत लाभकारी है। इसीलिए इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आप अच्छी तरह से समझ जाएंगे की आपको करना क्या है? तो शुरू करते हैं :-

fiverr को समझने के लिए पहले हमे फ्रीलांसिंग को समझना होगा।

हमारे देश में तो अभी हाल में ही work from home और freelancing का culture आया है पर विदेशों में लोग बहुत पहले से freelancing कर रहे है। आज के इस digital जमाने में हर कोई कुछ extra cash earn करना चाहता है और इसके लिए freelancing सबसे best option है।

Freelancing करने के बहुत से फायदे है। अगर आप भी freelancing करके पैसे earn करना चाहते है या आप अपने काम के लिए freelancers की तलाश है  तो इस article को पूरा पढ़ें क्योंकि इस article मे आपको freelancing और उससे जुड़ी सारी details बहुत ही अच्छे और आसान तरीको से explain की जायेगी और आपको Best Freelancing Website Fiverr के बारे में भी सारी जानकारी दी जायेगी।

Fiverr एक global freelancing website है जिस पर पूरी दुनिया के करोड़ो लोग trust करते हैं और जैसे की आपको पता है की हमारे देश में काफी व्यापक स्तर पर बोली जाने वाली भाषा हिंदी है तो अगर आप भी Hindi language पर command रखते है और online Hindi/english jobs करना चाहते हैं या आप एक buyer है और Hindi / english jobs freelancer की तलाश में है तो यह Article आपके के लिए ही है। जिससे आपको fiverr पर काम शुरू  करने के लिए काफी आसानी हो जायेगी।

इसके अलावा अगर आप student है तो आप fiverr jobs for students के लिए try कर सकते है। अगर आप housewife है और घर पर रहती है तो आप  fiverr jobs from home भी कर सकती है। हम आपको आसान और less time taking  fiverr jobs list जैसे की data entry fiverr jobs के बारे में भी बतायेंगे तो इंतजार किस बात की आइये जानते है कि फाइबर से पैसे कैसे कमाये जाते है |

Freelancing क्या होती है?

तो आइये, सबसे पहले जानते है की आखिर freelancing होती क्या है?



freelancing को अगर साधारण शब्दों में समझा जाए आप दूसरों के लिए काम तो करते है पर उनके permanent employee नही होते है, इसमे काम को करने की कोई निश्चित घंटे नही होते है और work place से ही काम करने जैसी कोई बाध्यता भी नही होती है। आप अपने घर पर बैठकर अपने आराम को ध्यान में रखते हुए काम कर सकते है। इसमे आपको काम को आपके हिसाब से करने की सहूलियत होती है। आप task to task या project to project basis पर काम करते है। इसमे आप client को per project या per hour के हिसाब से charge कर सकते है।

Freelancing कैसे और कहाँ करें?

अब जबकि आप freelancing के बारे में कुछ basic बातें जान चुके है तो अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि freelancing कैसे और कहाँ पर करें। तो अगर आप के पास कोई भी skill है तो आप उसका इस्तेमाल freelancing के लिए कर सकते हैं। आप के पास एक अच्छा Laptop या desktop होना चाहिए और आपका इंटरनेट भी अच्छी स्पीड वाला होना चाहिए। अगर अभी आपके पास Laptop या desktop नही है तो अभी आप स्मार्टफोन से भी काम शुरू कर सकते है और बाद में Laptop या desktop खरीद सकते हैं।

अब सवाल उठता है की freelancing के लिए जॉब कहाँ पर ढूंढे तो उसके लिए freelancing websites सबसे सही option रहती है। इन websites का सबसे बड़ा फायदा है की ये safe होती है और यहाँ पर buyer और seller दोनो के ही राइट्स सुरक्षित रहते हैं। हो सकता है की आपको कहीं ढूँढने पर काम मिल भी जाए पर ऐसे कामों में काफी risk involved होता है और payment मिलने की कोई guarantee भी नहीं होती है। तो चाहे आप client हो या फिर freelancer आप दोनों के लिए कोई trusted freelancing platform ही सही विकल्प रहेगा।